Movie prime

राज्यपाल ने बीकानेर के स्काउट-गाइड को किया सम्मानित, रमेश कुमार मोदी को ‘मेडल ऑफ मेरिट’

 

RNE Bikaner.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में बीकानेर के स्काउट-गाइड को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान के पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी को बीकानेर स्काउट गाइड गतिविधियों में सराहनीय एवं सेवा कार्यों के लिए मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित के अनुसार सत्र 2025-26 में बीकानेर के 155 स्काउट, 105 गाइड, 30 रोवर एवं 30 रेंजर का राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

बीकानेर जिले से एनडी ज्ञानदीप स्कूल रामपुरा बस्ती के स्काउट ऋषभ स्वामी, आरएसवी स्कूल की गाइड हीरल, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के रोवर राजूराम जाट एवं स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडी सिंथल की रेंजर प्रिया प्रजापत ने प्रतिनिधि के रूप में जिले के स्काउट गाइड रोवर रेंजर के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इन उपलब्धियों के लिए सहायक स्टेट कमिश्नर राजेन्द्र जोशी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला, बीकानेर प्रधान राजेश चूरा, जिला सचिव तरुण कुमार गौड़, सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी एवं बीकानेर के समस्त पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में बीकानेर से शांति विद्या निकेतन के संस्था प्रधान हनुमान छींपा, यूनिट लीडर मुकेश कुमार पांडे, संयोगिता शर्मा, सौरभ बजाज, गाइड लवलीना बजाज ने अपनी सहभागिता की।

FROM AROUND THE WEB