Bikaner : पशु से टकराकर घायल हुए युवक की स्कूटी से निकली 70 करोड़ की हेरोइन! सीमापार से आने का अंदेशा
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर में पशु से टकराकर घायल हुए युवक की स्कूटी को पुलिस ने खंगाला तो आँखें फटी रह गई। अब पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद BSF सहित की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।

सड़क पर बेहोश पड़ा था युवक :
दरअसल बीकानेर जिले की पूगल थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसे उठाया। हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर थी तो बीकानेर के PBM Hospital रैफर किया। इस बीच पुलिस ने टूटी-फूटी स्कूटी खंगाली तो उसके डिक्की से एक पीले रंग का पैकेट मिला।
स्कूटी से निकली 70 करोड़ की हेरोइन :

पूगल थानाधिकारी समरवीरसिंह के मुताबिक पूगल से खाजूवाला की तरफमुख्य मार्ग पर एक युवक के घायल अवस्था में बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। घायल युवक को हॉस्पिटल pahunchaya। उसकी पहचान पाली निवासी 22 वर्षीय खेताराम के रूप में हुई। दुर्घटना में टूटी हुई स्कूटी थाने ले आय लेकिन जब स्कूटी को खंगाला तो डिक्की में पीले रंग का पैकेट नजर आया। एक bade पैकेट में 3 मीडियम साइज के पैकेट्स थे। इन तीन पैकेटों में फिर अलग-अलग 27 पैकेट्स निकले। इन्हें खोला तो आँखें फटी रह गई। इस सभी पैकेट्स में हेरोइन रखी थी। इसका कुल वजन 14 किलो निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 किलो हेरोइन की कीमत लगभग 70 करोड़ रुपए है।
चूंकि घटना बीकानेर की पाक सीमा स्थित इलाके का है ऐसे में यह मामला ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से की गई ड्रॉपिंग से जुड़ा माना जा रहा है। यही वजह है कि घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। युवक का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

