RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर : सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद जबरदस्त हंगामा, तोड़फोड़!

Chhattargarh-Bikaner : केलां गांव में चुनाव नतीजों के बाद पत्थरबाजी, जबरदस्त तनाव, पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा!

 

Rudra News Express Bikaner. 

सरपंच चुनाव के नतीजों के बाद एक ओर जहां खुशियां मनाई जा रही है वहीं दूसरी ओर परिणाम से नाखुश लोगों की नाराजगी गुस्से के रूप में भी सामने आ रही है। ऐसा ही गुस्सा बीकानेर की छत्तरगढ़ पंचायत समिति के केला गांव में देखने को मिला। 

केलां गांव में परिणाम को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी पवन कुमार और थाना अधिकारी नवनीत सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  ऐसे में पुलिस ने डंडे चलकर लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया।

हालांकि अब भी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मुस्तैद है। गौरतलब है की चुनाव में जमीला बानो को 34 वोट से जीत बताई गई। हार-जीत का फासला इतना कम होने के साथ ही गिनती में फर्क की आशंका के चलते लोग आक्रोशित हो गए। सैकड़ों लोग मतगणनास्थल पर जुट गए और जमकर हंगामा हुआ। हालांकि निर्वाचन विभाग ने बाद में साइट पर देर तक आधिकारिक नतीजे अपडेट नहीं किये।

FROM AROUND THE WEB