RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Industrial Dovelopment : 119 करोड़ की बूस्टर डोज, रानीबाजार, करणी, बीछवाल, खारा में सुधार होगा, बीडीए को सौंपा जिम्मा

सड़कें चौड़ी होगी, ड्रेनेज से लेकर पार्कों की बाउंड्रीवॉल तक मंजूर
 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के चार प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों रानीबाजार, करणी, बीछवाल और खारा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए 1927.71 लाख रुपये (करीब 119.28 करोड़ रुपये) के कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) को दी गई है।

उद्यमियों ने मीटिंग की, खुशी जताई : 
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पचीसिया ने बताया कि उद्यमियों के लंबे समय से चल रही मांगों के बाद रीको ने यह मंजूरी दी है। इस मंजूरी पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी और बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष विजय जोशी सहित पदाधिकारियों ने  रीको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का आभार जताया। उद्यमियों ने मीटिंग कर कहा, वर्षों बाद औद्योगिक क्षेत्रों में इतने बड़े स्तर पर विकास कार्यों की मंजूरी मिली है। जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी विकास कार्य करवाने की मांग उद्यमियों ने उठाई। मीटिंग में अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, विजय जैन, किशोर पारीक और राजीव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये काम होंगे : 

रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल के हवाले से बताया गया है कि स्वीकृत कार्यों में डामर सड़कों का चौड़ीकरण, सीसी सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाना शामिल है। इसके अलावा बॉक्स ड्रेन, आरसीसी नालियों तथा खुले स्थानों और पार्कों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्रों में आवागमन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB