Movie prime

Bikaner :  कृतघ्नता सबसे बड़ा अभिशाप, इससे बचें, सभी के प्रति कृतज्ञ रहें : किराडू

 

RNE Bikaner. 
 

77 वें गणतंत्रता दिवस पर डागा चौक स्थित अंकुर विद्याश्रम सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि कवि आलोचक नगेंद्र नारायण किराडू ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर नगेंद्र नारायण किराडू ने कहा कि हमें उन अमर शहीदों का हमेशा स्मरण करना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें कृतज्ञता से उनका स्मरण करते रहना है। संस्कार और अनुशासन से अपना जीवन जीना है।

देश के प्रति, समस्त मानव जाति और अपने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए यहां से हमें शिक्षा और संस्कार मिले हैं। किसी के भी किए गए उपकारों को अहंकार के मद में भूले नहीं। कृतघ्नता हमारे जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है। भारतीय वही है जो कृतघ्न नहीं है।सबसे पहले देश व समाज  अपने विद्यालय गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखें । तभी मनुष्य जीवन जीने की सार्थकता है। 

शाला की प्रधानाध्यापिका-संचालिका माया पुरोहित ने शिक्षाविद स्व.डॉ भगवान दास किराडू का स्मरण करते हुवे उनके बताए हुवे मार्ग पर चलने का प्रयत्न करने की बात कही। कार्यक्रम में लता, व्यवस्थापक ऋषिकेश पुरोहित,आशाराम पुरोहित, सुरभि बिस्सा, उपासना व्यास, रेखा पुरोहित, दुर्गा, मॉली, मनीषा, ऋतिका ओझा, पूजा, नीलम, प्रियंका, मिनाक्षी, संतोष, मंजू स्वामी, मोनिका, ज्योति, आयुष, शुभ्रा, हर्षिता, किरण पुरोहित, शिवानी राठी आदि शिक्षक, शिक्षिकाओंने सराहनीय योगदान दिया। सचिव सोमनाथ पुरोहित ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल पारीक ने किया।

qwe1

qwe1

FROM AROUND THE WEB