Movie prime

Bikaner: पब्लिक पार्क स्थित SBI के सामने घुटनों तक गंदा पानी, कर्मचारी और ग्राहक परेशान

 

RNE Bikaner.

स्थानीय पब्लिक पार्क स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मुख्य शाखा के आगे पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से बैंक कर्मचारी और आने-जाने वाले ग्राहक बेहद परेशान हैं। बैंक के ठीक मुख्य दरवाजे के सामने घुटनों तक भरे इस बदबूदार पानी के कारण लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
 

​रोज-रोज की इस गंभीर समस्या के चलते बैंक आने वाले बुजुर्गों और महिला ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारिक और बैंकिंग कामकाज भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
 

​शिकायत के बाद भी ढाक के तीन पात:
 

बैंक प्रबंधन और स्थानीय लोगों द्वारा इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक धरातल पर कोई समाधान नहीं हुआ है।
 

​नगर निगम की इस घोर लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ अब बैंककर्मियों और उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस नरकीय स्थिति से निजात नहीं मिली, तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

FROM AROUND THE WEB