बीकानेर: कुसुमदेवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर 08 मार्च को
RNE Bikaner.
बीकानेर की मुक्ति संस्था एक ऐसा चिकित्सा शिविर आयोजित करने जा रही है जिसमें घुटनों में दर्द के रोगियों की निशुल्क जांच-परामर्श होगी। इसके साथ ही जरूरतमंदों को नी-बेल्ट भी दिए जाएंगे।
दरअसल 08 मार्च को ब्रह्मबगीचा मंे लगने वाला यह शिविर लगातार 18वें वर्ष कुसुम देवी डागा की स्मृति में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि समाजसेवी कुसुम देवी डागा महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रही। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 18 वर्ष पहले ऐसे प्रारंभ किये गये। इस बार भी घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार 8 मार्च को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा में आयोजित होगा । कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को हाथों हाथ निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे ।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेन्द्र जैन ने बताया कि रविवार 8 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा। पंजीकरण उपरांत चिकित्सक-मरीज संवाद होगा फिर निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे। जैन ने बताया कि अनुभवी चिकित्सक डॉ हेमन्त व्यास, डॉ सुभाष भास्कर एवं डाॅ भारती पुरोहित सहित अनेक चिकित्सक शिविर में सेवाएँ प्रदान करेंगे।


