Movie prime

Bikaner: ' गीता में जीवन प्रबंधन ' व्याख्यान कल नरेंद्र सभागार में होगा, पं विद्याधर शास्त्री की 125 वीं जयंती पर आयोजन हो रहा है

 

RNE Bikaner.

हिंदी विश्व भारती, बीकानेर की तरफ से कल 2 अगस्त रविवार को प्रातः 10.30 बजे नरेन्द्रसिंह सभागार, नागरी भंडार में स्व पं विद्याधर शास्त्री की 125 वीं जयंती पर ' गीता में जीवन प्रबंधन ' व्याख्यान आयोजित होगा। 

संस्थान के मोहम्मद फारूक चौहान ने बताया कि तय विषय पर जोधपुर विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवनारायण जोशी मुख्य वक्ता होंगे। सानिध्य व अध्यक्षता मानव प्रबोधन प्रन्यास , शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी संवित विमर्शानंद गिरी जी की होगी। घनश्याम आत्रेय व डॉ मनमोहन सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB