Movie prime

Bikaner: REEWA की स्टेट मीटिंग में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर बड़े निर्णय

अभय सिंह राजपुरोहित को प्रदेश महामंत्री, सुरेश कुमार खेशवाणी प्रदेश कार्यालय एवं संगठन मंत्री बने

पदोन्नति-स्थानांतरण, एनपीएस और विद्यालयों में पद आवंटन जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

 

RNE Bikaner.

कर्मचारी हितों और शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर Rajasthsn Education Employee Welfare Association (रीवा) संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रथखाना कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

किसे क्या जिम्मेदारी:
 

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके तहत अभय सिंह राजपुरोहित को प्रदेश महामंत्री, सुरेश कुमार खेशवाणी को प्रदेश कार्यालय एवं संगठन मंत्री, जाकिर हुसैन और भगवान सहाय मीणा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव, आनंद यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कृष्ण कुमार शर्मा को प्रदेश उप महामंत्री बनाया गया।

कर्मचारियों के इन मुद्दों पर बात:

उन्होंने बताया कि बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें तृतीय श्रेणी अध्यापकों व कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण और पदोन्नति की प्रक्रिया, मंत्रालयिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियां, एनपीएस कर्मियों की सेवानिवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाने, नव क्रमोन्नत विद्यालयों में विभिन्न पदों का आवंटन, नोशनल लाभ के तहत एसीपी का लाभ, मकान किराया वसूली, ग्रीष्मावकाश अवधि निर्धारण तथा खेल कोटे से नियुक्तियों जैसे विषय प्रमुख रहे।

कृपाशंकर व्यास को याद किया:

बैठक के दौरान संगठन ने बीकानेर के धोबीधोरा निवासी स्वर्गीय कृपा शंकर व्यास को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में उपस्थित सदस्यों को उनके द्वारा संकलित वेतनमान संबंधी पुस्तक निःशुल्क वितरित की गई।

इस मौके पर भगवान सहाय मीणा, विश्व प्रिय आचार्य और प्रकाश नारायण स्वामी का सम्मान किया गया। बैठक को भीष्म महर्षि, भंवर प्रजापत, आनंद यादव, मनीष धींगड़ा, अभय सिंह, किशन कुमार शर्मा, प्रदीप जोशी और मुकेश आढ़ा सहित कई सदस्यों ने संबोधित किया। संगठन पदाधिकारियों ने बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।

FROM AROUND THE WEB