RudraNewsExpress_Logo

Bikaner: डिग्गी में डूबी विवाहिता, पति- सास पर दहेज प्रताड़ना, धक्का देकर डुबाने का आरोप

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। खेत में बनी डिग्गी में विवाहिता का शव मिलने के बाद उसके पिता ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था और पति व सास ने उसे डिग्गी में धक्का देकर डुबो दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 14 अगस्त की रात हुई घटना को लेकर शिकायत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता महावीर ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसकी सास मैनादेवी और पति नरेंद्र कुमार द्वारा दहेज के लिए परेशान किया जाता था। आरोप है कि दोनों ने विवाहिता को खेत में बनी डिग्गी में ले जाकर धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरपीएस हिमांशु शर्मा मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB