RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Mayor Election : BJP के सुरेन्द्र सिंह की फिर ललकार, कांग्रेस हो रही जीत के लिये तैयार!

मेयर चुनाव में घमासान, सुरेन्द्रसिंह ने अनिल कल्ला को ललकारा! नितिन वत्सस ने जवाबी हमला किया! बी. डी कल्ला ने मकसूद-मनोज को नोटिस पर सवाल उठाया!

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर नगर निगम चुनाव में 42 सीट के साथ कांग्रेस की भारी जीत के बावजूद मेयर चुनाव के लिये घमासान तगड़ा हो गया है। बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने साथ कर मुकाबले को एकतरफा होने से रोक दिया है। अब शेखावत की नजर कांग्रेस के पार्षदों पर भी है और इसके लिये वे अंदरूनी राजनीतिक उठा पटक के साथ ही खुलकर मैदान में आए हैं और दलीय सीमा से ऊपर उठकर शहर के विकास के नाम पर वोट देने और अंतरात्मा की आवाज सुनने की बात कही है।

शेखावत

शेखावत ने फिर परिवारवाद पर कल्ला को घेरा : 

इसके लिये बाकायदा शेखावत Live आए और अपनी बात रखने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अनिल कल्ला को परिवारवादी प्रत्याशी बताते हुए कांग्रेस पार्षदों को दलीय सीमा से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिये समर्थन देने की अपील भी कर डाली। शेखावत ने अपना विकास के विजन का संक्षिप्त खाका भी रखा। इसके साथ ही जो उकसाने वाली बात कही वह थी "कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला को बहस के लिये ललकारना।"

नितिन

कल्ला खेमे से नितिन का जवावी हमला : 

शेखावत की इस ललकार पर हालांकि अनिल कल्ला ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन बीकानेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने खुलकर जवाबी हमला बोला है। नितिन वत्सस पूर्व में मनोनीत पार्षद रहे हैं और फिलहाल कांग्रेस के मेयर इलेक्शन मेनेजमेंट टीम से भी जुड़े हैं। ये वही नितिन वत्सस हैं जो इससे पहले भी कांग्रेस संगठन से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े एक विवाद के दौरान उनके इस्तीफे की घटना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा में रही थी। मतलब यह कि कांग्रेस के "भावुक" प्रतिबद्ध कार्यकर्ता की पहचान रखने वाले नितिन ने अपने स्तर पर शेखावत को न केवल जवाब दिया बल्कि ललकारा और हमला भी बोला।

कांग्रेस अपनों को संभालने में जुटी : 

दूसरी ओर कांग्रेस के पास अभी सबसे बड़ा काम है अपने 42 को संभालना। उनके पार्षदों को पुलिस से लेकर BDA तक के नोटिस मिल रहे हैं। समर्थन करने वालों के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी हो रही है। पार्षदों के सरकारी सेवा में कार्यरत रिश्तेदारों को घेरा जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर या प्रताड़ना तक की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला इस ललकार के पीछे की भावना समझते हुए उकसावे में नहीं आए। इससे इतर बताया जाता है कि कांग्रेस के कैंप में अब जबरदस्त चौकसी हो गई है। वोटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। कल सुबह तक सभी कांग्रेस पार्षद बीकानेर पहुंचेंगे और वोट देंगे। चूंकि अगले ही दिन डिप्टी मेयर का चुनाव भी है। ऐसे में अब पार्षदों को वापस बीकानेर से बाहर कैंप में ले जाने की संभावना कम है। इस बीच बीजेपी मेयर चुनाव के रणनीतिकारों में शामिल भाजपा नेता अशोक भाटी की एक पोस्ट चर्चा का विषय बनी है जिसमें लिखा है:- "51+".... 

FROM AROUND THE WEB