Movie prime

Bikaner : MLA जेठानन्द, कलेक्टर नम्रता ने कन्यापूजन पोस्टर का विमोचन किया

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर के श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं माँ सती माता भक्त मंडल के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी को आयोजित होने वाले कन्या पूजन कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, निरीक्षक सोनिया शर्मा एवं किशन चौधरी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

इसके साथ ही पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, संस्थान के भैरु रतन ओझा, यश छंगाणी, नारायण दास छंगाणी एवं मनीष जीतू छंगाणी सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB