RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर नगर निगम: भाजपा-कांग्रेस पार्षद सड़क पर, सफाई की गाड़ियों के चक्के जाम, गरमाया मुद्दा

 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

 

"घर-घर कचरा संग्रहण ठप होने पर पार्षदों का विरोध, कचरा गाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; उपमहापौर की पहल पर धरना समाप्त, तीन दिन में व्यवस्था सुधारने का दावा"

 Bikaner

बीकानेर शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक साथ सड़क पर उतर आए। कई वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण की टैक्सियां और कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर नियमित नहीं पहुंचने से नाराज कांग्रेस पार्षद सुबह डंपिंग यार्ड पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध जताने के दौरान भाजपा के पार्षद भी उनके साथ आ गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है और शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।

Bikaner

 

कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह डंपिंग यार्ड का रुख किया। उनका कहना था कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। डंपिंग यार्ड पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के एक साथ आने से मामला और मुखर हो गया। पार्षदों ने सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा संग्रहण टैक्सियां और ट्रैक्टर भेजने तथा सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।

Bikaner

 

मामला आगे बढ़ा तो पार्षद कचरा गाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए। उन्होंने निगम प्रशासन और संबंधित एजेंसी पर शहर की सफाई व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इसी बीच उपमहापौर पंकज गहलोत ने पार्षदों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराया। गहलोत ने सफाई व्यवस्था में सुधार का भरोसा देते हुए कहा कि कमिश्नर, सफाई ठेकेदार और जमादारों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि तीन दिन के भीतर सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। धरना समाप्त होने के बाद सफाई वाहनों और ट्रैक्टरों को वार्डों की ओर रवाना भी किया गया।

डंपिंग यार्ड पर कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, नवरत्न डागा, राहुल जादुसंगत, नंदलाल जावा, पवन कुमार सहित कांग्रेस नेता सुभाष स्वामी, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा, अकबर खादी, मोहम्मद हुसैन, गोवर्धन डूडी, दुर्गादास छगानी, नवल पुरोहित, गौरीशंकर गहलोत, प्रमोद सिंगल, बाबूलाल जल, जितेंद्र सिंह राठौड़, गोपाल व्यास उर्फ काला महाराज सहित कई पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB