RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Nikay Chunav : कांग्रेस की कमान BD कल्ला ने संभाली, बाड़ाबंदी हुई, एकबारगी सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को गंगाशहर के एक आधुनिक भवन में एकत्रित किया

 

 

 

 

 

RNE, SPECIAL
 

बेहतर व अपने पक्ष में अच्छे परिणामों की उम्मीद में कांग्रेस ने नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड बनाने के लिए दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कमान अपने हाथ में ली है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल व यशपाल गहलोत उनके साथ है।
 

कांग्रेस ने कल अपने 79 वार्डों के सभी उम्मीदवारों को गंगाशहर के एक शादी के आधुनिक भवन में एकत्रित किया। एकत्रीकरण की निगरानी स्वयं डॉ कल्ला कर रहे थे। इस शादी भवन में 80 से अधिक कमरे हैं। वहीं कल ये पार्षद उम्मीदवार थे। हालांकि बाड़ेबंदी के भवन तक पत्रकार भी पहुंच गए, जिससे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाराज थे। 
 

नेताओं को इस बात की नाराजगी थी कि बाड़ेबंदी के भवन की जानकारी लीक हो गयी। सभी पार्षद उम्मीदवारों से डॉ कल्ला स्वयं उनके वार्ड की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ले रहे थे। हार - जीत का पूरा आंकलन कर रहे थे। क्योंकि बाद में यानी 14 सितम्बर को मतगणना के बाद बाड़ेबंदी में केवल जीतने वाले पार्षद ही रहेंगे, बाकी को फ्री कर दिया जायेगा।
 

कांग्रेस की बाड़ेबंदी की खबर आग की तरह फैल गयी। इस खबर का पता चलते ही भाजपा भी सक्रिय हो गयी और उसने अपने पार्षद उम्मीदवारों की निगरानी बढा उनसे संपर्क साध लिया। कांग्रेस और भाजपा, दोनों अब जिताऊ निर्दलीय उम्मीदवारों से भी संपर्क कर चुके हैं।

FROM AROUND THE WEB