Bikaner Municipal Election : जावेद परिहार, राहुल जादूसंगत , श्यामसिंह हाडला, जुलेखा बनो, भगवान सिंह की बड़ी जीत
Rudra News Expresss Bikaner.
बीकानेर नगर निगम चुनाव में जीत के कई रंग देखने को मिले। यूं तो लोकतंत्र के इस मुकाबले में एक वोट की जीत-हार भी उतनी ही मायने रखती है, जितनी हजारों वोटों के अंतर से मिली जीत। लेकिन जब कोई प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़ी संख्या में वोटों से पीछे छोड़ता है, तो जीत का यह आंकड़ा चुनावी रोमांच बढ़ाने के साथ-साथ उसके जनाधार, पकड़ और मतदाताओं के भरोसे की तस्वीर भी सामने रखता है।

बीकानेर के इस चुनाव में भी कुछ प्रत्याशियों ने ऐसी ही बड़ी जीत दर्ज कर अपनी सियासी ताकत का अहसास कराया। इनमें कांग्रेस के जावेद परिहार सबसे आगे रहे, जिन्होंने वार्ड 55 में 2,957 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उनके बाद कांग्रेस के राहुल कुमार (राहुल जादूसंगत) ने वार्ड 77 में 2,475 वोट और भाजपा के श्याम सिंह भाटी ने वार्ड 37 में 2,298 वोट के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस की ज़ुलेख़ा बानो ने वार्ड 78 में 2,004 वोट तथा भाजपा के भगवान सिंह ने वार्ड 8 में 1,730 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
जानिए किसने, किसे, कितने वोटों से हराया :
- वार्ड 55 में जावेद परिहार ने 3,928 और भाजपा प्रत्याशी आसकरण ने 971 वोट हासिल किए, यानी जीत का अंतर 2,957 वोट रहा।
- वार्ड 77 में राहुल कुमार 3,901 और भाजपा के ताराचंद मेघवाल 1,426 वोट पर रहे, अंतर 2,475 वोट है।
- वार्ड 37 में श्याम सिंह भाटी 2,874 और कांग्रेस के रविन्द्र पाल 576 वोट पर रहे, अंतर 2,298 वोट है।
- वार्ड 78 में ज़ुलेख़ा बानो 3,863 और निर्दलीय आबिदा बेगम 1,859 वोट पर रहीं, अंतर 2,004 वोट है।
- वार्ड 8 में भगवान सिंह को 2,446 और कांग्रेस के नवीन जांगिड़ को 716 वोट मिले, यानी जीत का अंतर 1,730 वोट रहा।

