Movie prime

Bikaner News: होटल के खाते में गलती से डाले 61 हजार, होटल मालिक ने लौटाए

 

RNE Bikaner.

साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच नापासर में ईमानदारी की एक मिसाल सामने आई है। यहां एक होटल संचालक ने गलती से उसके खाते में आए करीब 61 हजार रुपये वास्तविक खाताधारक को वापस लौटाकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार नापासर रेलवे फाटक के पास स्थित बालाजी होटल में ग्राहक हिसार मोहम्मद के खाते से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान तकनीकी त्रुटि के चलते करीब 61 हजार रुपये होटल के मर्चेंट खाते में पहुंच गए। राशि कटने की जानकारी मिलते ही हिसार मोहम्मद परेशान हो गए।

इस दौरान होटल संचालक सहदेव जाखड़ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राहक को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि राशि उनके खाते में प्राप्त हुई तो उसे वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने बैंक से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई और ग्राहक को लगातार स्थिति से अवगत कराते रहे।

बाद में राशि होटल के खाते में प्राप्त होने की पुष्टि होते ही सहदेव जाखड़ ने स्वयं हिसार मोहम्मद को फोन कर जानकारी दी और पूरी रकम उनके खाते में वापस भेज दी।

FROM AROUND THE WEB