Movie prime

Bikaner News : अमित-असित की सितार- सरोद जुगलबंदी 04 को

आकाशवाणी बीकानेर की शास्त्रीय संगीत संध्या में अमित - असित बंधु सितार - सरोद की जुगलबंदी पेश करेंगे
 

RNE Bikaner.

आकाशवाणी केन्द्र बीकानेर अपने 90 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में 4 मई को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें शहर के संगीत प्रेमियों को एक विशेष संगीतमय अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रस्तुति में प्रसिद्ध कलाकार असित गोस्वामी और अमित गोस्वामी द्वारा सितार और सरोद की जुगलबंदी पेश की जाएगी। वहीं, तबले पर संगत सुप्रसिद्ध वादक शब्बीर हुसैन देंगे, जो प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बनाएंगे।

इस अवसर पर राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही, उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) एवं क्लस्टर प्रमुख रामजीलाल असवाल की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अमित सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आकाशवाणी की समृद्ध और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना तथा शास्त्रीय संगीत के प्रति लोगों की रुचि को प्रोत्साहित करना है।

FROM AROUND THE WEB