Movie prime

Bikaner News: श्रीमाली सेवा संस्था के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा का स्वागत, सामूहिक आरती हुई 

 

Rudra News Express Bikaner.

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण सेवा संस्था, पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा का रविवार को बीकानेर आगमन पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बेनीसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी जी मंदिर में आयोजित समारोह में समाज के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रीमाली बंधुओं ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में महेंद्र बोहरा ने संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित शिक्षा, सेवा, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री महालक्ष्मी दरबार में सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

समारोह में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB