RudraNewsExpress_Logo

Bikaner:  22 अगस्त को महानंदजी में जुटेगा आचार्य समाज, रुद्राभिषेक, महाप्रसाद के साथ सामाजिक मंथन होगा
 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के आचार्य चौक स्थित रघुनाथ जी मंदिर परिसर में  आचार्य महानंद जी ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में श्री वेणीदत्त जी आचार्य के वंशजों एवं समस्त आचार्य परिवारजनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परंपरानुसार आयोजित होने वाले महाप्रसाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त 2026 को महानंद परिसर में शिव पूजन एवं सामूहिक गोठ (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति भी की गई।

बैठक में आचार्य महानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, रघुनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त आचार्य, धरणीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष  नंदकिशोर आचार्य तथा पोकर पोता ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय शंकर आचार्य सहित महानंद ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सत्य प्रकाश आचार्य ने बताया कि आचार्य परिवार की परंपरा के अनुरूप 22 अगस्त को महानंद परिसर में शिव पूजन के साथ सामूहिक गोठ एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में आचार्य परिवार के सदस्यों की सहभागिता रहेगी और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

बैठक में माणकचंद आचार्य, रमेश आचार्य, रामकुमार आचार्य, झंवरलाल आचार्य, महेश कुमार आचार्य, कैलाश आचार्य, सुरेश आचार्य, महेश आचार्य, जितेंद्र आचार्य सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ट्रस्टी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB