BIKANER : प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर किया कार्यक्रम
नेहरू जी की दूरदर्शिता और कार्यों के प्रति संपूर्ण राष्ट्र नतमस्तक - डा.कल्ला
आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद देश को मजबूत बनाने में नेहरू जी का विशेष योगदान - यशपाल गहलोत
RNE Bikaner.
भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 62 वी पुण्यतिथि पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा स्थल जवाहर पार्क में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आहूत किया गया
प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर बुलाकिदास कल्ला ने कहा कि नेहरू जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत आज जिस तरक्की की राह पर है वो नेहरू जी की योजनाओं की देन है जिसके कारण आज भारत का व्यक्ति उनके कार्यों औरवसमर्पण के आगे नतमस्तक है
पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय आजादी के आंदोलन और उसके बाद आजाद भारत की खस्ता माली हालात को जिसने सुधार कर देश को मजबूत आत्मनिर्भर देश बनाने का कार्य किया वो पंडित नेहरू ही है आज उनके जीवन से सीखने की आवश्यकता है
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पुष्पांजलि करते हुए प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी,गजेंद्र सिंह सांखला, रामनाथ आचार्य, राहुल जादूसंगत, ओबीसी जिलाध्यक्ष उमा सुथार, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हसन अली गौरी,हाजिर खान, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, आईटी प्रभारी अकरम अली, मुमताज शेख, वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह, सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे

