RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Police : कोतवाली इलाके में जुआ खेलते 08 को पकड़ा, 50 हजार से ज्यादा बरामद

 

 

 

 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर में दीपवाली के मौके पर शहर के लगभग हर चौक-मोहल्ले से लेकर सड़क के किनारे तक "दे जिसको माता जी.." की टेर लगी। सैकड़ों लोग इस जमघट में शामिल रहे। अब बीकानेर की कोतवाली पुलिस ने 08 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। दावा किया गया है कि इनके कब्जे से 50, 50,490 रुपए बरामद हुए हैं। 

पुलिस का दावा है कि दीपावली के त्योहार पर जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि के 50,490 रुपए बरामद किए हैं। मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला पर्दा और गोटियां भी जब्त की गई हैं।

कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के मुरलीनायक चौक में दबिश दी। यहां पर्दे पर बने निशानों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियों को पकड़ा गया।

ये आठ आरोपी गिरफ्तार : 
कैलाश सेवग, पुरुषोत्तम शर्मा, देवाशीष शर्मा, हुसैन अली उर्फ मोहम्मद हुसैन, देव सेवग, योगेश पुरोहित, उमाशंकर शर्मा, राजेश मारू को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 104/2026 धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।

FROM AROUND THE WEB