Movie prime

Bikaner Police : महिला ट्रैफिककर्मी ने अभय कमांड सेंटर की पार्किंग में स्कूटी रखी, छुट्टी कर निकली तो स्कूली गायब

 

RNE Bikaner. 
 

बीकानेर में यूं तो हर दिन बाइक, स्कूटी से लेकर बड़ी गाड़ियों तक की चोरी की वारदातें सामने आती है लेकिन एक ऐसी स्कूटी चोरी हुई है जिसने न केवल हैरान किया बल्कि खुद पुलिस को भी परेशान कर दिया।
qwe

हुआ यूं कि बीकानेर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत महिला कर्मचारी 42 वर्षीय शीतल अपनी दोपहर की शिफ्ट वाली ड्यूटी पर पहुंचीं। फिलहाल अभय कमांड कंट्रोल में कार्यरत शीतल नाथ ने दोपहर 01 बजे अपनी स्कूटी ट्रैफिक पुलिस की पार्किंग में रखी। रात को लगभग 09 बजे जब वह ड्यूटी ऑफ कर लौटी तो पार्किंग से स्कूटी गायब थी।
 

घटना 24 जनवरी की है। इस संबंध में शीतल नाथ ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही पुलिस उस बाइक चोर को ढूंढ़ने में काफी मशक्कत कर रही है जिसने पुलिस की पार्किंग में खड़ी, पुलिसकर्मी की गाड़ी पर ही हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह भी है कि घटनास्थल वह अभय कमांड सेंटर की यातायात शाखा पार्किंग है जहां से पूरे शहर पर कैमरों से नजर रखी जाती है।

FROM AROUND THE WEB