Movie prime

Bikaner Police  : भंवरसिंह राजपूत, बजरंग खीचड़, साहबराम वाल्मीकि की हिस्ट्री शीट खोली, पुलिस की कड़ी नजर रहेगी

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर जिले में लगातार अपराध कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर तीन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलते हुए उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के आदेश संबंधित थाना अधिकारियों को दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट : 

1. भंवरसिंह राजपूत पुत्र नारायणसिंह राजपूत, उम्र: 23 वर्ष,  निवासी: बेरा देदावतान, पूगल थाना बज्जू, बीकानेर।  आपराधिक रिकॉर्ड: मारपीट, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 8 प्रकरण दर्ज।

2. बजरंग खीचड़ पुत्र देराम उर्फ दयाराम बिश्नोई, उम्र: 32 वर्ष। निवासी: मोडायत, थाना बज्जू, बीकानेर। आपराधिक रिकॉर्ड: मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर अपराधों के 6 मामले दर्ज।

3. साहबराम वाल्मीकि पुत्र रतिराम वाल्मीकि, उम्र: 35 वर्ष, निवासी: सुईं, थाना महाजन, बीकानेर।  आपराधिक रिकॉर्ड: मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 10 मामले दर्ज।

हर गतिविधि पर रहेगी नजर : 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों, आवागमन, संपर्कों और व्यवहार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उनसे नियमित हाजिरी भी ली जा सकेगी। बीकानेर पुलिस का कहना है कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम रखने के लिए ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

FROM AROUND THE WEB