RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Police : पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 वांछित आरोपी कैलाश बिश्नोई गिरफ्ता

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांटेड आरोपियों में शामिल कैलाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैलाश पुत्र गंगाराम बिश्नोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी धारणोक, थाना पांचू, जिला बीकानेर है।  

पुलिस के अनुसार कैलाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, चोरी, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट, राजकार्य में बाधा और मारपीट जैसे गंभीर प्रकृति के 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उसे प्रकरण संख्या 203/2026 में 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।  

पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई को धरणोक गांव से अपनी ढाणी की ओर जा रहे परिवादी को कैलाश और उसके साथियों ने रास्ते में पिकअप व कैंपर गाड़ी से रोककर लाठी और सरिए से मारपीट की थी। मारपीट में परिवादी के पैरों और शरीर पर गंभीर चोटें आने का आरोप है। रिपोर्ट में फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। 

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस उपाधीक्षक नोखा अर्जुनसिंह एवं पांचू थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

FROM AROUND THE WEB