Bikaner Police : नशे के सौदागर, हत्या के आरोपी नाम-हुलिया बदलकर मोहमद गोरी, प्रकाश गोदारा बन गए!
25-25 हजार के इनामी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को जयपुर पुलिस की मदद से बीकानेर DST ने पकड़ा
बीकानेर पुलिस की 1 साल की मेहनत आखिर रंग लाई, 50,000 हजार के इनामी दो भाईयो को पकड़ा
RNE Jaipur-Bikaner.
बीकानेर पुलिस ने एक साल की कड़ी मेहनत और लगातार सूचनाओं के आधार पर पीछा करते हुए नशे के सौदागर, हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी दो भाइयों को जयपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है।
आरोपी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई नाम और हुलिया बदलकर रह रहे थे। दोनों ने अपने नाम मोहमद गोरी, प्रकाश गोदारा रख लिए। ID भी बदलकर रह रहे थे। पुलिस की दबिश के बाद भी भाग निकले लेकिन लगभग 04 घंटे कड़ी मेहनत के बाद हाथ आए।
दरअसल 11 महीने पहले बीछवाल में हुई शाहरुख हत्याकांड में शातिर ईनामी अपराधी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को DST बीकानेर ने आरोपी को दस्तयाब कर लिया। लगभग 11 महीने से फरार दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश ,दिल्ली ,बिहार सहित राजस्थान के कई शहर में फरारी काटी।
आखिरकार जयपुर के एक होटल में छिपे होने की सूचना DST बीकानेर को मिली। इस पर जयपुर टीम पहुंची और होटल को घेर कर रेड की। पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे से संदिग्ध होटल पर अलग - अलग हुलिया व अलग - अलग स्टाल व काम करते सम्पूर्ण रेकी की ओर फिर रेड की। मुलजिम ने रूम का गेट नहीं खोला और खिड़कियों से निकल कर गली में कुद कर भाग गए। जयपुर पुलिस व DST बीकानेर ने 4 घंटे तक कड़ी मेहनत करके दोनों को ढूंढा और दस्तयाब किया।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 25-25 हजार के इनामी महेंद्र बिश्नोई , मनरूप बिश्नोई में से नशे का सौदागर महेंद्र बिश्नोई कुल तीन गंभीर प्रकरणों में वांछित था। महेंद्र ओर मनरूप पर बीकानेर के अलग-अलग पुलिस थानों में 16 गंभीर प्रकरण दर्ज व मनरूप बिश्नोई पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में ASP सिटी सौरभ तिवाड़ी, CO सदर IPS विशाल जांगिड़ CI गोविंद सिंह चारण, DST के ASI दीपक यादव ,श्री राम व सूर्या प्रकाश तथा जयपुर आयुक्तालय के नवीन राणा ,शिवराज कांस्टेबल की भूमिका रही ।