RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Police : मनीष बिश्नोई की हिस्ट्री शीट खोली, 28 लाख की चोरी करने वाले दो वेटरों पर 10-10 हजार इनाम 
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर जिला पुलिस ने आदतन अपराधियों पर  शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पांचू थाना पुलिस ने मनीष बिश्नोई की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके साथ ही  28 लाख रुपए की चोरी के मामले में फरार होटल के दो वेटरों पर  10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

मनीष बिश्नोई की हिस्ट्री शीट क्यों खोली : 
पाँचू पुलिस थाना में नई हिस्ट्री शीट खोली गई है। पुलिस के मुताबिक मनीष पुत्र भैराराम बिश्नोई कूदसू फांटा, पांचू, बीकानेर का निवासी है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। बार-बार अपराध करने और आमजन में भय पैदा करने वाले अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया में यह कार्रवाई हुई है। 

बिहार के दो वेटर, 28 लाख की चोरी 10-10 हजार इनाम : 

रानीविलास होटल में वेटर का काम करने वाले कर्मचारियों से जुड़ी 28 लाख रुपए की चोरी के प्रकरण में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार इनाम घोषित किया गया है। सदर थाने में दर्ज मामले में दोनों आरोपी वांछित हैं। इनमें जयप्रकाश मेहतो उर्फ रामचन्द्र मेहतो, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवधा, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार तथा नितेश कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी इब्राहिमपुर, थाना छोड़ाही, जिला बेगूसराय, बिहार शामिल हैं।

FROM AROUND THE WEB