Movie prime

Bikaner Police ने 130 मामलों में जब्त 03.21 करोड़ का  गांजा, MDM, डोडा, स्मैक भट्टी में जलाया


 

 


RNE Bikaner.

बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये  मूल्य के मादक पदार्थों को नियमानुसार भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया। जिले में दर्ज 130 एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए इन मादक पदार्थों के निस्तारण के साथ ही पुलिस ने नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा अपराध शाखा के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की।

क्या-क्या जलाया : 

* 2013 किलो डोडा पोस्त
* 10.767 किलो गांजा
* 302.73 ग्राम एमडी
* 343.54 ग्राम स्मैक
* 54.83 ग्राम एमडीएमए
* 59 नशीली गोलियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों एवं एनडीपीएस अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया में प्रत्येक चरण का विधिवत रिकॉर्ड तैयार किया गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

बीकानेर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जब्त ड्रग्स का समयबद्ध निस्तारण भी किया जा रहा है, जिससे इनके दोबारा दुरुपयोग की कोई संभावना न रहे।

FROM AROUND THE WEB