Bikaner Police : वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में SP मृदुल कच्छावा ने किया सेरेमोनियल परेड का नेतृत्व
May 19, 2026, 12:25 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर पुलिस विभाग के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित सेरेमोनियल परेड में बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासन, दक्षता और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :
निरीक्षण कार्यक्रम में पुलिस बल की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सेरेमोनियल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


