Bikaner Politics : रविशेखर मेघवाल का दावा- 413 सरपंचों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे शामिल
Updated: Nov 24, 2026, 16:47 IST
Rudra News Express Bikaner.
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर 25 नवंबर को बीकानेर में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जिले के 413 नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान करेंगे।
भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के विकास, शिक्षा और ग्राम पंचायतों की भूमिका जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

