Bikaner Post Office Zonal Headquarter : राजस्थान का नया डाक जोन ऑफिस बना बीकानेर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने संचार मंत्री ज्योतिरादित्य से की थी मांग
Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर में डाक विभाग से जुड़े काम अब ज्यादा आसानी और गति से हो पाएंगे। इसकी वजह है केंद्र सरकार ने बीकानेर को डाक विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय मुख्यालय बना दिया है। अब बीकानेर हेडक्वार्टर में बीकानेर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू जिला मंडल शामिल होंगे।
मंत्री मेघवाल के प्रयास :
दरअसल केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 31 जुलाई 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर बीकानेर डाक क्षेत्र के गठन की मांग की थी। उन्होंने पत्र में पश्चिमी राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों, प्रशासनिक जरूरतों और स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए अलग डाक क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता बताई थी।
मेघवाल ने ये लिखा :
केंद्रीय मंत्री ने बीकानेर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग डाक क्षेत्र के गठन पर जोर दिया था। उनका कहना था कि पश्चिमी राजस्थान का विशाल भौगोलिक विस्तार डाक सेवाओं के प्रभावी संचालन और समयबद्ध वितरण के लिए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की मांग करता है। नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय की स्वीकृति से क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को डाक सेवाओं का बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।
जोधपुर-जयपुर के हिस्से कर बनाया बीकानेर :
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के तर्क पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका मूल्यांकन करवाया। मांग व्यावहारिक होने पर नया जोनल हेडक्वार्टर बीकानेर को बनाया।
जानिए किस हेडक्वार्टर के अधीन कौनसे जिले :


