Movie prime

Bikaner Power Cut : निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बीकेईएसएल(BKESL) ने 37 टीमें लगाई!

 

RNE, BIKANER.

 

शहर में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। कंपनी द्वारा कुल 37 फॉल्ट रिपेयरिंग टीम (FRT) गठित की गई हैं, जो 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इन टीमों का मुख्य उद्देश्य बिजली से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान करना है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक टीम को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तकनीकी खराबी या फॉल्ट को तुरंत ठीक किया जा सके।

इसके अलावा, बीकेईएसएल ने अपनी हेल्पलाइन सेवाओं को भी सक्रिय रखा है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर रही है।

NEET परीक्षा के दौरान विशेष इंतज़ाम

रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के मद्देनज़र कंपनी ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरती। सभी परीक्षा केंद्रों पर बैकअप और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे समय बिजली सप्लाई निर्बाध बनी रही। परिणामस्वरूप किसी भी केंद्र से बिजली बाधित होने की शिकायत नहीं आई और परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बीकेईएसएल के इस कदम से शहर के उपभोक्ताओं को गर्मी के इस कठिन समय में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने आगे भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

FROM AROUND THE WEB