Bikaner Power Cut : बीकानेर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
Updated: Jan 29, 2026, 18:48 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर के कई इलाकों में फीडर रख रखाव और पेड़ों की छंटाई जैसे कामों के लिए कल यानी 30 जनवरी शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समय बिजली बंद रहेगी।
BKESL के प्रवक्ता के मुताबिक सुबह 09:30 से दोपहर 01:30 बजे तक पीएचईडी, हरलोई हनुमान मदिंर, हरिजन बस्ती, बेनीसर बारी का क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी। इसी समय जाटो का मौहल्ला सर्वोदय बस्ती, भैरूजी चौकी के पास सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक सरकारी अस्पताल, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, उन मंडी, पूगल रोड ब्रिज का क्षेत्र में आपूर्ति नहीं होगी।
प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हनुमान हत्था गली न 3 व 4 का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसी तरह दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक बीछवाल गांव का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

