Movie prime

Bikaner : स्कूल में प्रिंसिपल को इसलिए पीटा क्योंकि अधूरे जाति प्रमाण-पत्र फॉर्म पर दस्तखत नहीं किए!

 

RNE Bikaner-ShriDungargarh.
 

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक हैरान करने वाली घटना में स्कूल प्राचार्य को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। प्राचार्य को महज इसलिए बुरी तरह लाठी से पीटा गया क्योंकि उसने एक जाति प्रमाण-पत्र के अधूरे फॉर्म पर दस्तखत करने की बजे उसे पूरा भरकर लाने के लिए कह दिया।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

f

घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुंपालसर स्थित एक सरकारी स्कूल में 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल किशनाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुंपालसर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम दोपहर करीब 12 बजे जाति प्रमाण-पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने स्कूल आया था। फॉर्म अधूरा होने के कारण उसे आवश्यक जानकारी पूर्ण कर लाने के लिए कहा गया। करीब 1:15 बजे एक अन्य युवक रामचंद्र उसी अधूरे फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने पहुंचा। जब प्रिंसिपल ने फॉर्म में पूरी जानकारी भरने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और धक्का देकर प्रिंसिपल को जमीन पर गिरा दिया।

चाय की भगोनी से वार, हाथ में आई चोट : 
 

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इंडक्शन चूल्हे पर रखी चाय की स्टील की भगोनी उठाकर प्रिंसिपल के सिर पर फेंकने का प्रयास किया। बचाव में हाथ आगे करने से उनके हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर स्टाफकर्मी विनोद कुमार पूनियां मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग निकला। बताया गया है कि आरोपी स्कूल गेट पर आकर फिर से गाली-गलौज करने लगा। समझाने के लिए जब प्रिंसिपल गेट तक पहुंचे तो युवक ने लाठी से उनके पैर पर वार कर दिया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।

ad222

शिक्षकों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग : 
 

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू के नेतृत्व में शिक्षक श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोजगिरी गुसाईं, मनीष शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, बालाराम मेघवाल, हंसराज, लेखराम डेलू, हजारीमल, सोहनलाल गोदारा, देवीलाल बाना, जेतरूप स्वामी, अशोक पूनियां, नौरंगराम, पन्नाराम डेलू, रामलाल जाखड़ सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर को भी ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पुलिस कर रही जांच : 
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के मुताबिक मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FROM AROUND THE WEB