Movie prime

Bikaner : 08 को होने वाला था प्रधान चुनाव, हाईकोर्ट ने रोक लगाई

 

RNE BIKANER. 

बीकानेर पंचायत समिति प्रधान के लिए होने वाले उप चुनाव पर एक बार फिर रोक लग गई है। इस बार हाईकोर्ट के आदेश से आगामी आदेश तक चुनाव स्थगित किया गया है।

दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को पंचायत समिति, बीकानेर के प्रधान का उप निर्वाचन करवाया जाना था। इस चुनाव को उच्च न्यायालय द्वारा आगामी तिथि तक स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मध्यनजर उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना के तहत प्रधान पद के उप चुनाव आगामी आदेश होने तक स्थगित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने रविवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए।

FROM AROUND THE WEB