Bikaner : प्रो. अशोक "डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान " बीकानेर जिला समन्वयक मनोनीत
RNE Bikaner.
प्रदेश संगठन ने भा ज पा. के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को संगठन की रीति नीति से प्रशिक्षित करने का दिया लक्ष्य।
भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र जी कुमावत ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भाटी को भा ज पा. "डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म " अभियान बीकानेर शहर जिला समन्वयक मनोनीत किया गया है ।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान के माध्यम से भा ज पा. के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को बूथ स्तर तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना है ।
डिजटिल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के समस्त 10421 बूथ इकाइयों के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति - नीति से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है
ओ बी सी मोर्चा "मन की बात कार्यक्रम " के सह प्रभारी प्रोफेसर डॉ. अशोक भाटी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म हेतु समन्वयक मनोनयन पर केन्दीय कानून मंत्री माननीय अर्जुनराम जी मेघवाल भा ज पा. शहर जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ सहित प्रदेश संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

