Movie prime

Bikaner: शिक्षक संघ (शेखावत) के अधिवेशन में धक्का मुक्की, पर्दा फाड़ा, संगठन दो फाड़ 

 

RNE Bikaner.

 राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन रविवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। संगठन के भीतर चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि संघ दो गुटों में बंट गया। अधिवेशन के दौरान शिक्षकों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और थाप-मुक्के चलने की भी चर्चा रही।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

विवाद का मुख्य कारण पांच ब्लॉकों में निर्वाचन कराए बिना ही प्रदेश पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का प्रयास बताया गया। विरोध कर रहे शिक्षकों ने इसे अलोकतांत्रिक और मनमाना निर्णय बताते हुए चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया।

इसके बाद हल्दीराम महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, सूरसागर में अलग बैठक आयोजित कर संघर्ष समिति के गठन का ऐलान किया गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पांचों ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी बनाने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।

संघर्ष समिति के गठन के दौरान वरिष्ठ नेता भंवरलाल पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल, बालाराम मेघवाल, कोजाराम सियाग, महेन्द्र पाल भंवरिया, राजेश तर्ड सहित नोखा, पांचू, बीकानेर देहात, खाजूवाला और डूंगरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला कार्यकारिणी संगठन में लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी कर रही है। संघर्ष समिति ने शिक्षक और शिक्षार्थी हितों के लिए आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

FROM AROUND THE WEB