Bikaner Railway Crossing Closed : कल रात से 24 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर
Rudra News Express Bikaner.
अगर आप बीकानेर शहर में रहते हैं या किसी काम से शहर में आएं हैं तो जान लें कि शहर के एक प्रमुख रास्ते पर बने रेलवे क्रॉसिंग से कल यानी 04 अगस्त की रात से 24 घंटे तक नहीं गुजर सकेंगे। वजह, रेलवे मेटीनेंस के कारण इस फाटक को लगभग 24 घंटे के लिये बंद कर रहा है।
खासतौर पर अगर आप बीछवाल, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, लालगढ़, सूरतगढ़ रोड या आसपास के क्षेत्रों में रोजाना आवाजाही करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल बीछवाल रेलवे फाटक (समपार संख्या C-148A) को अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते 4 अगस्त की रात 8 बजे से 5 अगस्त की रात 8 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि लालगढ़–सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित बीछवाल रेलवे फाटक पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा।
वैकल्पिक रास्तों से करें आवाजाही :
रेलवे ने नागरिकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में समपार संख्या C-147 और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे और प्रशासन की ओर से लगाए गए संकेतकों एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।
एक नजर में :
* फाटक बंद होगा : बीछवाल रेलवे फाटक (समपार संख्या C-148A)
* बंद होने का समय: 4 अगस्त 2026, रात 8:00 बजे
* खुलने का समय: 5 अगस्त 2026, रात 8:00 बजे
* बंद रहने की अवधि: 24 घंटे
रेलवे ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी और जाम से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें।

