Bikaner Railway : DRM गौरव गोविल ने रतनगढ़ में पटरियों पर पदयात्रा की, प्लेटफॉर्म से ट्रैक तक निरीक्षण
Rudra News Express Bikaner.
Bikaner Railway Division के रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल शनिवार को पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे यार्ड और ट्रैक से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और रेल संचालन की संरक्षा का जायजा लिया।

डीआरएम ने बीकानेर से रतनगढ़ तक स्पीक यान के माध्यम से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान बीकानेर-रतनगढ़ रेलखंड पर रेलवे ट्रैक और रेल परिसंपत्तियों की स्थिति देखी तथा संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
17.95 करोड़ से बदली तस्वीर :
डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17.95 करोड़ रुपये की लागत से करवाए गए पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर विकसित यात्री सुविधाओं और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग और ट्रैक फिटिंग की स्थिति को बारीकी से देखा गया। संरक्षा मानकों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने आवश्यक सुधार कार्य करवाने तथा रेल कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अमन अग्रवाल सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

