Bikaner Railway: RUB निर्माण के कारण बीकानेर रेल मंडल की ये गाडियां प्रभावित होगी
हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य
रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
RNE Bikaner.
रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :
1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) चूरू के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :
1. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी व झाडली स्टेषनों पर ठहराव करेगी।

