Movie prime

Bikaner : राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को रहेंगे बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

RNE, BIKANER.

 

राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई 2026 को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. पूनियां दोपहर 12:00 बजे जोरबीर, बीकानेर स्थित आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

डॉ सतीश पूनिया सायं 4:00 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनियां मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे। 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. पूनियां के बीकानेर प्रवास को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी दी जानकारी।

FROM AROUND THE WEB