Bikaner Range Police : 03 साल, नशा तस्करी के 4528 केस, 6134 गिरफ्तार, 40 करोड़ संपत्ति फ्रीज!
Rudra News Express Special Report.
पाक सीमा से सटता बीकानेर संभाग नशा और हथियार तस्करों का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। हालत यह है कि हर साल नशे के खिलाफ कार्रवाई के 1500 से ज्यादा केस NDPS एक्ट में दर्ज हो रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध हथियारों के भी हर साल 400 से अधिक केस सामने आ रहे हैं। मतलब यह कि हर महीने नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के 100 से ज्यादा और अवैध हथियारों से जुड़े 30 से ज्यादा केस रिपोर्ट हो रहे हैं।
बीकानेर पुलिस की सख्त नजर से नहीं बचे :
दरअसल अपराध के ये आंकड़े वे हैं जिनमें बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशा, हथियार जब्त किए हैं और इसमें लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर रेंज IG Police ओम प्रकाश की अगुवाई में तीन साल में पुलिस ने धरपकड़ करते हुए NDPS एक्ट के 4,528 मामले रिपोर्ट किए जिनमें 6,134 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
03 साल, 4528 केस, 6134 गिरफ्तार, 40 करोड़ संपत्ति फ्रीज :
IG ओम प्रकाश के मुताबिक इस वर्ष 31 अक्टूबर तक NDPS एक्ट में 1,581 मामले दर्ज कर 2,078 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह अवैध हथियारों के 374 मामले दर्ज कर 415 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन साल में NDPS के 4,528 मामले दर्ज कर 6,134 आरोपी गिरफ्तार किए गाये। इतना ही नहीं नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों में करीब 40 करोड़ 52 लाख 67 हजार 895 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है।
सीमा पार से आ रहा नशा-हथियार :
बीकानेर पुलिस को सिर्फ घरेलू मोर्चे पर ही नहीं लड़ना है वरन बड़ा संगठित गिरोह अंतर्राष्ट्रीय है जो सीमा के उस पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की खेप भारत में भेज रहे हैं। ड्रोन से हेरोइन और विदेशी हथियारों की तस्करी के 30 मामले अब तक पकड़े जा चुने हैं। इन मामलों में 72 आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस कामयाब रही है। इस साल यानी वर्ष 2026 में 31 अक्टूबर तक की बात करें तो 2026 में NDPS के 1581 केस दर्ज हुए वहीं अवैध हथियारों के 374 मामलों में 415 गिरफ्तार किए गाये।
03 साल- NDPS के 4,528 मामले, 6,134 गिरफ्तार :
2024 : 1,402 मामले, 1,871 गिरफ्तार।
2025 : 1,545 मामले, 2,185 गिरफ्तार।
2026: 31 अक्टूबर तक 1,581 मामले, 2,078 गिरफ्तार।
2026 में पकड़ा इतना नशा :
- 9,619.039 किलोग्राम डोडा पोस्त
- 166.26 किलोग्राम अफीम
- 124.659 किलोग्राम हेरोइन
- 238.517 किलोग्राम गांजा
- 2.525 किलोग्राम MD
- 88,387 नशीली टैबलेट
- 1.443 किलोग्राम नशीली टैबलेट
- 20,14,918 प्रतिबंधित टैबलेट
- 1,05,18,982 रुपये नकद
- 442 वाहन जब्त
कितने अवैध हथियार, कितने गिरफ्तार :
2024 : 572 मामले 595 गिरफ्तार।
2025 : 419 मामले 455 गिरफ्तार।
2026 : 374 मामले 415 गिरफ्तार।
- 386 फायर आर्म्स, 3,751 कारतूस, 105 मैगजीन वर्ष 2026 में बरामद।
- इनमें विदेशी पिस्टल/रिवॉल्वर और विदेशी कारतूस शामिल।
- 19 वाहन जब्त।
सीमा पर ड्रोन से गिराए जा रहे नशा-हथियार : तस्करी का नेटवर्क पकड़ा
- वर्ष 2024 में 24 मामले, 68 आरोपी गिरफ्तार। इनसे 61.300 किलोग्राम हेरोइन, पांच पिस्टल, दो मैगजीन, 60 जिंदा कारतूस, चार ड्रोन और अन्य सामान बरामद।
- वर्ष 2025 में 13 मामले, 21 आरोपी गिरफ्तार। इनसे 14.264 किलोग्राम हेरोइन, दो पिस्टल और तीन ड्रोन बरामद हुए।
- वर्ष 2026 में अब तक 30 मामले, 72 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने इस दौरान 103.360 किलोग्राम हेरोइन, 206 ग्राम आईस ड्रग्स, 1.456 किलोग्राम अफीम, 508 ग्राम अफीम का दूध, 26 विदेशी पिस्टल, 44 मैगजीन, 760 कारतूस और दो ड्रोन बरामद किए।
- इसके अतिरिक्त पांच कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 19 मोबाइल और 4,27,250 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
40.52 करोड़ की संपत्ति फ्रीज :
- 2024 में 5 कार्रवाई 8,91,01,263 रुपये की संपत्ति फ्रीज।
- 2025 में 6 कार्रवाई 7,39,42,038 रुपये की संपत्ति फ्रीज।
- 2026 में 32 कार्रवाई 24,22,24,594 रुपये की संपत्ति फ्रीज ।

