Bikaner Range Police : दावा-बीते एक सालों में अपराध घटे, एक्सीडेंट की संख्या कम लेकिन मौतें बढ़ी
RNE Bikaner.
बीकानेर रेंज पुलिस ने वर्ष 2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है। रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर रेंज में वर्ष 2025 में पुलिस कार्य की समीक्षा से पता चलता है कि अपराधों में कमी आई है। भा.द.सं./ बी.एन.एस. के प्रकरणों में 8.76% की कमी आई है, जिसमें हत्या, दुष्कर्म, डकैती, लूट, और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के प्रकरणों में 3.85% की कमी आई है।

महिला अत्याचार के प्रकरणों में 9.80% की वृद्धि हुई है, जिसमें छेड़छाड़ और अपहरण-व्यपहरण के प्रकरण शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत 1544 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 2369 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 2934 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 2975 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
रेंज में सड़क दुर्घटनाओं में 3.73% की कमी आई है, लेकिन मृतकों की संख्या में 10.32% की वृद्धि हुई है। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे और भारतमाला मार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

रेंज में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, और अवैध हथियारों के कारोबार पर नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संगठित अपराधियों की गतिविधियों पर भी नियंत्रण के लिए कार्य किया जा रहा है।
IG बीकानेर रेंज ने बताया कि अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि रेंज में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की टीम निरंतर काम कर रही है।

