BIKANER : रश्मि हर्ष ने प्राप्त की पीएचडी की उपाधि, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किया उल्लेखनीय शोध
RNE, BIKANER.
बीकानेर की रश्मि हर्ष ने कंप्यूटर विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में शोधकार्य कर अपनी अकादमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
रश्मि हर्ष के शोध का विषय “Investigation the Impact of Cyber Security on the Adoption of Virtual and Augmented Reality Technology” रहा। उनके शोध में आभासी एवं संवर्धित वास्तविकता तकनीक को अपनाने में साइबर सुरक्षा की भूमिका, उससे जुड़ी चुनौतियों तथा उसके प्रभावों का गहन अध्ययन किया गया है। वर्तमान में डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उनका शोध आधुनिक तकनीकी क्षेत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह शोध टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर के विज्ञान संकाय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार पारीक के निर्देशन में पूर्ण किया।
रश्मि हर्ष ओ-लेवल एवं एमएससी (कंप्यूटर साइंस) की शैक्षणिक योग्यता रखती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

