Bikaner : अरूण व्यास के पिता भंवरलाल व्यास के निधन पर सचिन पायलट ने दुख जताया, फोन पर बात की
RNE Bikaner.
कांग्रेस नेता अरूण व्यास के पिता भंवरलालजी व्यास के असामयिक निधन पर राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने संवेदना जताई है।
पायलट ने कांग्रेस नेता अरूण व्यास को फोन पर उनके पिता भंवरलाल व्यास ‘साब’ के निधन पर शोक जताते हुए धैर्य बंधाया। व्यास के परिजनों से बात करनते हुए पायलट धीरज और हिम्मत से काम लेने की नसीहत दी। पायलट ने कहा, जल्द बीकानेर आकर परिजनों से मिलूंगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अरूण व्यास के पिताजी का निधन 30 जनवरी को हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और डॉक्टर्स की टीम उनकी नियमित देखभाल कर रही थी। उनके निधन के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ। बीकानेर के लगभग हर वर्ग से जुड़े लोग उनके निवास पर पहुंचकर संवेदना जता रहे। प्रदेश-देश के नेता भी लगातार फोन पर संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

