Movie prime

Bikaner Racket : जोशीवाड़ा में स्पा के नाम पर चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रेकेट पकड़ा, 04 महिलाएं, चार पुरुष पकड़े

Modus Operandi : ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीन शॉट आते ही ग्राहक के साथ भेज देते सेक्स वर्कर
 

दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर, चुरू सहित देश के कई शहरों से बुलाई जा रही लड़कियां

पकड़ा गया विजय सुथार नामक शख्स बताया जा रहा है सरगना

RNE Bikaner.
बीकानेर में बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। यह रैकेट इतना हाई प्रोफाइल है कि इसकी कार्यप्रणाली देखकर पुलिस भी हैरान है। कार्रवाई करने वाले पुलिस के CO श्रवणदास संत को यहां तक कहना पड़ा है कि स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले जिस तरह Modus Operandi (मोडस ओपरेंडी) बदल रहे हैं उसको देखते हुए अब पुलिस को भी इन रैकेट्स को पकड़ने के लिए रणनीति बदलनी होगी।
पहले जानिए कहां, कैसा रैकेट पकड़ा गया :
बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना इलाके के जोशीवाड़ा क्षेत्र में एंजल टच स्पा नाम से चल रहे एक स्पा में वेश्यावृति होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके सत्यापन के बाद मंगलवार को CO श्रवणदास की देखरेख में पुलिस के टीम ने यहां दबिश दी। यहां के हालत देख पुलिस टीम हैरान रह गई। मौके से 04 महिलाओं और चार पुरुषों के हिरासत में लिया गया। यहां मिली महिलाएं दिल्ली, श्रीगंगानगर और चुरू जिले की हैं। इसके साथ ही चार पुरुष हिरासत में लिए गए। इनमें एक विजय सुथार नामक शख्स है। यह इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है।
सरगना के फोन से मिले डेटा से आंखें फटी : 
पत्रकारों से बातचीत में CO श्रवणदास ने बताया कि विजय सुथार के मोबाइल में दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद सहित देश के कई शहरों की लड़कियों के फोन नंबर मिले हैं। इसके साथ ही पेमेंट होने के स्क्रीन शॉट भी मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि हाईप्रोफाइल रैकेट ऑनलाइन भी चलाया जा रहा है। पेमेंट होने का स्क्रीन शॉट मिलने के बाद सेक्स वर्कर को ग्राहक के साथ भेज दिया जाता है। इस गिरोह के तार देश और प्रदेश के किन बड़े गिरोह से जुड़े हैं इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही गिरोह की ओर से इन्टरनेट कॉल का उपयोग करने की भी जानकारी सामने आई है।