Movie prime

Bikaner : श्रीमती कमला रंग सृजन सेवा सम्मान समारोह 22 जुलाई को, चंपालाल गहलोत का होगा सम्मान

 

RNE Bikaner

प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट बीकानेर द्वारा अपनी सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आगामी 22 जुलाई, 2026 को श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।
        कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि राजस्थानी लोक साहित्य अर लोक संस्कृति को समर्पित कीर्तिशेष कमला देवी रंगा की स्मृति में प्रदत्त किया जाने वाला यह सृजन सेवा सम्मान इस बार स्थापत्य कला के विशेषज्ञ चंपालाल गहलोत को एक समारोह के तहत  अर्पित किया जाएगा। यह भव्य समारोह नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
         ज्ञात रहे कि चंपालाल गहलोत ने लगभग 4 दशकों से बीकानेर एवं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, श्रीगंगानगर, नागौर, जैसलमेर कई शहरों में अपनी स्थापत्य कला का हुनर दिखाते हुए कई नवाचार कर आपने अनेक भव्य कलात्मक भवन एवं मंदिरों का निर्माण कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

FROM AROUND THE WEB