Bikaner: बेटे ने पिता को मारा, दफनाया शव निकाल जांच शुरू
RNE Bikaner.
बीकानेर में एक बुजुर्ग की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बुर्जुग को उनके बेटे ने ही पीट पीट कर मार डाला। रिश्तेदारों को बताया कि गिरने से मौत हो गई। ऐसे शव को दफना दिया गया। बाद में जब पड़ौसियों ने रिश्तेदारों को मारपीट की बात बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस ने शव बाहर निकलवाया है। पोस्टमार्टम होगा और मामले की तफ्तीश की जाएगी।
मामला बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में गोडू इलाक़े का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपीराम(78) पुत्र लेखराम जाति विश्नोई निवासी गौडू पुलिस थाना बज्जू की उसके पुत्र योगीराज ने 27 नवम्बर को हत्या की थी।
मृतक का शव चक 03 एमडीएम गौडू में मृतक के पुत्र ख्यालीराम के खेत में 28 नवम्बर को दफना दिया गया है। मृतक गोपीराम विश्नोई के दफनाये हुए शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाना है।
मृतक के दूसरे बेटे ख्यालीराम ने बज्जू थाने में अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस को बताया है कि उसके भाई ने बताया था कि गिरने से पिता घायल हो गए थे, जिस पर विश्वास करके अंतिम संस्कार कर दिया। अब पड़ोसी ने बताया कि बाप-बेटे आपस में झगड़ रहे थे। इस पर भाई से पूछा तो उसने बताया कि हां, मार दिया था।

