Movie prime

Bikaner : रोशनीघर चौराहे पर अचानक चलती स्कूटी में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

 
RNE Bikaner
भीषण गर्मी के बीच बीकानेर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के व्यस्त रोशनीघर चौराहे पर चलती हुई एक बैटरी ऑपरेटेड (ईवी) स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही क्षणों में आग का गोला बन गई।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇 👇 

Bikaner

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक ने समय रहते वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक स्कूटी काफी हद तक जल चुकी थी।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी और बैटरी में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
गौरतलब है कि इन दिनों बीकानेर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्रचंड गर्मी के बीच वाहन आग पकड़ने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

FROM AROUND THE WEB