Movie prime

Bikaner: सुषमा बारूपाल का निधन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य थी सुषमा

खाजूवाला से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी थी सुषमा बारूपाल 
 
 

RNE Bikaner.
 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्या एवं खाजूवाला क्षेत्र की सक्रिय राजनीतिक शख्सियत सुषमा बरूपाल का बीती रात हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख जताया है।

सुषमा बरूपाल कांग्रेस की सबसे सक्रिय महिला नेत्रियों में से एक थी। वे खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी थीं। वे पूर्व राज्यसभा सांसद जमना बरूपाल की पुत्रवधु थीं।

उनके निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, भंवरसिंह भाटी, वीरेन्द्र बेनीवाल, नितिन वत्सस,  राहुल जादूसंगत आदि ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 

कांग्रेस नेताओं ने सुषमा बरूपाल को एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

FROM AROUND THE WEB