Bikaner : सब्जी बेचने वाले युवक का शव गली में मिला, घरवाले बोले-दो-दिन पहले मिली थी धमकी!
RNE Bikaner.
बीकानेर में एक युवक की मौत का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सवाल उठ रहा है कि यह दुर्घटना है, हत्या है या बीमारी से अचानक राह चलते मौत है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। इलाके के जनप्रतिनिधि सहित कई लोग यहां पहुंच गए हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

दरअसल युवक की मौत का यह मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के खेतेश्वर बस्ती का है। यहां रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा ने बताया कि इसी इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय चोरूलाल भार्गव की अलसुबह मौत हो गई। उसका शव घर से थोड़ी दूर गली में मिला है। वह सब्जे बेचने का काम करता था। घरवालों का कहना है कि मंडी में किसी व्यापारी के पैसे देने थे। उसने दो दिन पहले धमकी भी दी थी।
हाांकि पुलिस इस धमकी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है लेकिन एक पक्ष यह भी है कि हो सकता है कि अलसुबह सब्जी लेने के लिए साइकिल पर जाते वक्त चोरूलाल गिर गय और उसके सिर से अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। इसमें हाट अटैक या ब्रेन हेमरेज होने जैसे कारणों से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इन सबके बीच काफी जद्दोजहद के बाद युवक का पोस्टमार्टम किया गया है। शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। पुलिस धमकी देने वाले व्यापारियों से भी पूछताछ करने जा रही है।
तीन भाई थे तीनों गुजर गए:
बताया जाता है चोरूलाल के दो भाई और थे जो पहले गुजर गए। इनका गुजारा सब्जी बेचकर होता था। बूढ़ी मां सहित बड़ा परिवार है। ऐसे मंे इस जवान मौत के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है। सैकड़ों लोग मोर्चरी पर भी जुटे हैं।
कुछ समय पहले भी सब्जे वाले श्विकुमार की ऐसी ही मौत:
गौरतलब है कि बीकानेर में बीते साल इसी तरह एक सब्जी बेचने वाले युवक की मौत हो गई। बड़ा बाजार इलाके के रहने वाले शिवकुमार व्यास भी अलसुबह सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। बीच रास्ते में उसका शव मिला। उनके सिर से भी खून बह रहा था। माना जाता है कि उसे राह चलते हार्ट अटैक आया था। इसके बाद गिरते ही खून निकला और मौत हो गई। दुखद बात यह है कि उस मामले में भी शिवकुमार अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला प्रमुख जिम्मेदार सदस्य था।

